Posts

Showing posts from April, 2021

सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

डर l डर के आगे जीत है I सकारात्मक सोच के साथ ली गई जोखिम जीत दिला सकती है । [ विशेष ]

Image
  डर के आगे जीत है !            हमारा डर हमारे मन में उपजी नकारात्मक अत्यधिक सोच का ही परिणाम होता है।  कभी अपने आप पर और अपनी क्षमताओं पर अन्धा विश्वास करके देख लो और कार्य की शुरुआत पूरी लगन के साथ करके देख लो ,हिम्मत अपने आप आ जाएगी।         जब तक हम डर का सामना नहीं करते , हमें सब कुछ डरावना लगने लगता है , इसलिए अच्छा है कि डर का एक बार सामना करके देख लो डर अपने आप कम हो जायेगा।  अगर हम डर का सामना किये बिना उस कम से भागेंगे तो हमें जीवन भर कार्य को नहीं करने की पीड़ा बनी रहेगी जो अगले कार्य की सफलता को भी प्रभावित करेगी ;  इसलिए  अच्छा है कि डर का सामना हिम्मत और सूझबूझ के साथ करें और सफलता प्राप्त करें।   डर के कारण की समीक्षा करोगे तो तुम्हें डर से निकलने के तरीके भी मिलेंगे , उन पर कार्य करो और अपनी जीत पक्की करो।    जब तक हम पानी में नहीं उतरते पानी हमें डराता है , इसलिए एक बार पानी में उतर कर देख लो।     जब भी हम एक नौकरी से दूसरी नौकरी पाना चाहते हैं तो...

जोखिम लेने से बड़ी सफलता । RISK

Image
जोखिम (RISKS)   जोखिम लेने से ही हमारी उन्नति के मार्ग बनते हैं और हम विजयी बन सकते हैं । हम जो भी कार्य करते हैं , उसमे कोई ना कोई जोखिम अवश्य रहती है। हमारी उन्नत्ति व समृद्धि काफ़ी हद तक हमारी जोखिम उठाने की क्षमता पर ही निर्भर करती है।  जीवन ही संघर्ष का पर्याय है।  बिना संघर्ष किये सफलता मिलना मुश्किल है। बड़ी सफलता पाने के लिए लम्बा रास्ता चुनना अच्छा है ओर अधिक संघष तो करना ही होगा। सुगम और छोटा रास्ता और तरीके अपनाने से शीघ्र ख़त्म होने वाली सफलता ही मिलेगी। स्थाई सफलता पानी है तो लम्बा रास्ता और कड़ी मेहनत और बड़े जोखिम तो लेनें ही होंगे।  जीवन में चुनौती तो आएँगी ही ,अगर सफल होना है तो इन चुनौतिओं का निडरता से सामना तो करना ही होगा।  चुनौतियां ही हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती है , हम चुनौतिओं के समाधान के लिए कुछ नया सीखते हैं और आगे बढ़ने का मार्ग मिल ही जाता है।  छोटा रास्ता बिना चुनौती का तो होगा , लेकिन यह छोटा  रास्ता भविष्य में सफलता की संभावना को कम कर देगा और हमारे प्रयास  निरर्थक हो सकते हैं।  लम्बा रास्ता चुनने पर हमें अथक ...