Posts

Showing posts with the label चिंता ना करो

सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

चिंता l चिंतन l चिंता-चिंतन l worry l concerns l मनन

Image
  चिंता नहीं; चिंतन करें ( आत्म-चिंतन , चिंतन-मनन )      आज की भाग - दौड़ और हर तरफ़ प्रतियोगी वातावरण में सफलता और कार्यों या लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चिंतित होना आम बात है। किसी ना किसी चीज़ को लेकर सभी को चिंता हो ही जाती है। कार्यों के लिए या लक्ष्यों के लिए चिंतन करना   अच्छी बात है ; इससे हमें समाधान प्राप्ति में मदद मिलती है तथा कार्यों की समीक्षा करके आगे की योजनाएँ बनाना और कल्पना या तार्किक शक्ति से समय - सीमा निर्धारित करना अच्छी बात है, ये आवश्यक भी हैं ; इन्हें चिंतन - मनन   करना कह सकते हैं। चिंतन - मनन से सफलता के रास्ते प्राप्त होते हैं। जबकि चिंता कभी भी सुखदाई नहीं होती है ; चिंता करने में हमें लाभ की बजाय हानि , तनाव , स्वस्थ्य की हानि , बैचेनी , नींद ना आना जैसी - जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, और हम डर , अवसाद के शिकार भी हो सकते हैं। चिंता करने से आपकी जीवन की खुशियाँ छिन जाती हैं , आपका आ...