Posts

Showing posts with the label सकारात्मक सोच में कोई कार्य असंभव नहीं होता है

सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

मानसिकता l सोचने का नजरिया l MINDSET

Image
मानसिकता  ( सोचने का नजरिया ) [ MINDSET ] जोश    मानसिकता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है I हम जानते हैं कि हम जैसा सोचते हैं हमारा मन उसी के अनुसार कार्य करने लग जाता है I  हमारे मन की भावनाएं हमारे सोचने के तरीके से निर्धारित होती हैं I आपने देखा होगा कि जब हम कोई ऊर्जावान भाषण सुनते हैं तो एक क्षण के लिए हम भी अपने को जोश से भरा पाते हैं और हमारे मन में भी शक्तिशाली विचार आने शुरू हो जाते हैं I जिस दिन हम किसी दिन की शुरुआत पूरी तैयारी के साथ करते हैं , तो उस दिन अपने आप ही हम अपने आप को खुश और थकावट-रहित पाते हैं ; पर जैसे ही कोई कार्य हमारे मनमुताबिक सफल नहीं होता है तो हम कई बार अपने को थका-थका और निराश पाते हैं  I  ये सभी हमारी मानसिकता को दिखते हैं I