Posts

Showing posts from February, 2023

सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

छोटे-छोटे कार्यों और लक्ष्यों के साथ बड़ी सफलता पाना लाभदायक होता है l लक्ष्य l छोटे-छोटे कार्य ही सफलता के लिए महत्वपूर्ण होते हैं !

Image
  छोटे - छोटे कार्यों और लक्ष्यों के साथ बड़ी सफलता पाना लाभदायक होता है ! धैर्य के साथ कार्य करें।       जैसे बूँद - बूँद से घड़ा भर सकता है ; उसी प्रकार छोटे - छोटे कार्य योजना और लगन के साथ लगातार करके बड़ी सफलताएँ भी पाई जा सकती हैं। यह भी सत्य है कि छोटे - छोटे कार्यों को करने पर जोखिम और खतरों की सम्भावनाएँ भी तुलनात्मक रूप से कम ही होंगी और उन्हें करने में हम सहज और उत्साही भी महसूस करेंगे , दिमाग पर एक साथ बड़े बोझ का अहसास भी नहीं होगा और हम बिना बैचेनी और बड़ी हानि के तनाब से भी बचे रह सकते हैं।      याद रखें कि एक ही बार में सब ख़ुशी जल्दी पा लेने की चाहत किसी को भी असफलताओं की ओर ही ले जाती हैं। ऐसा करने पर हमारे उपलब्ध शुरुआती ज्ञान , अनुभव के कारण कार्य बीच - बीच में बाधित या असफल होंगे और मन किसी एक कार्य में एकाग्रः नहीं हो पाएगा और हम भ्रम की स्थिति में जरूर दिशाहीन कार्य करेंगे ( दिश...