सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

हम जीतेंगे l WE WILL WIN

हम जीतेंगे  


जीवन में कुछ भी करना असंभव नहीं है अगर हमारे विचार उच्च हों और हम कार्य के प्रति समर्पित हों। 
बस ! हर कार्य अपनी सफलता के लिए पूर्ण समर्पण ,धैर्य ,एक योजना के साथ मेहनत और आत्मविश्वास  की कामना करता है।
कोई कार्य आरम्भ करने के बाद उसकी सफलता के बारे में ही सोचो।    
अगर तुम्हारी लगन और योजना सही है तो सफलता निश्चित है।
  
तो फिर हम अनचाही असफलता के बारे में क्यों सोचें ? 
हमें सोचना है तो लक्ष्य पूर्ण होने के बाद प्राप्त होने वाले लाभ और हमारे जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के बारे में ही सोचना चाहिए। 
सोचो ! जब तुम्हारे लक्ष्य के उद्देश्य पूर्ण होंगे तो आप किस जगह अपने को पाओगे, कैसे तुम अपने सपने पूर्ण होते देखोगे तथा उसके बाद कैसे आप के जीवन के दुःख दूर होकर आपको एक प्रभावशाली व्यक्तित्व देंगे।
जो कमियां आज आपके पास हैं वे आपके लक्ष्य पूर्ण होने के बाद नहीं रहेंगी ;अतः क्यों हम दुःख मनाएं?
अच्छा तो यह होगा कि हम सारी शक्ति और ऊर्जा मात्र लक्ष्य की योजना पूर्ण करने में लगाएं और नित्य कुछ नया सीखकर कार्य कौशल बढ़ाएं , जिससे हम कम समय में पूर्णता प्राप्त करने में सफल हों। 
जो कार्य आपने सोचा है उसे जितना जल्दी हो सके आरम्भ कर दो।
आज का काम कल पर मत टालो।
जितना विचार करोगे ; आप उतना ही उलझते जाओगे और आपके नकारात्मक विचार तथा मन आपको भ्रमित करते जायेंगे।
हमेशा सकारात्मक सोचो और सोच-समझकर एक बार निश्चित उद्देश्य तथा योजना के अनुसार कार्य आरम्भ कर दो।
कभी भी शुरुआत करने के लिए अच्छे दिन कि तलाश नहीं करो ; जब भी तुम शुरुआत करोगे , बही दिन आपके लिए खुशियां ला सकता है ; लेकिन शर्त यही है कि तुम्हारे कार्य की शुरुआत स्वयं के विवेक से और योजना अनुसार की गई हो।
अगर निर्णय सोचे-समझे होंगे तो सफलता सुनिश्चित है। 

Comments

Popular posts from this blog

आकर्षण का नियम l आकर्षण के सिद्धान्त l ब्रह्माण्ड के रहस्य l Affirmation l Visualization l Law Of Attraction

आप कभी भी बीमार नहीं पड़ोगे अगर आपने अपनी 24 घण्टे चल रही सांसों को साधना सीख लिया l Deep Breathing l Health Care l Healthy Life l IKIGAI

मन l मन क्या है? l विचार और मन का सम्बन्ध l MIND l विचार l मन पर नियंत्रण