Posts

Showing posts from March, 2023

सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

अतीत पर सकारात्मक सोच के साथ विचार करना कभी बुरा नहीं होता है l अतीत l Past l Success Tips In Hindi

Image
  " वर्तमान में रहकर कार्य करें ; लेकिन लक्ष्य और योजना निर्धारित करते समय अतीत पर भी विचार जरूर करें !" ( अतीत पर सकारात्मक सोच के साथ विचार करना कभी बुरा नहीं होता है ; इससे ही हमें वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने की सीख मिलती है। ) अतीत की अच्छी यादें  " वर्तमान में रहकर कार्य करें ; लेकिन लक्ष्य और योजना निर्धारित करते समय अतीत पर भी विचार जरूर करें !" मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप मेरा आशय समझ रहे हैं कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूँ ; जबकि हम सब एक ही बात कहते हैं कि अतीत और भविष्य की चिंताएं और उन पर दुःख मानाने मैं समय बर्बाद ना करते हुए हमें वर्तमान कार्यों पर ध्यान एकाग्रः करना चाहिए। हाँ !  आप   सही बोल और समझ रहे हैं , मैं भी यही मानता हूँ कि अतीत और भविष्य की बुरी बातों से ध्यान हटाकर; हमें वर्तमान पर ध्यान एकाग्रः करके वर्तमान को सर्वश्रेष्ठ बनाना होगा; तभी हमारा भविष्य सर्वश्रेष्ठ और खुशहाल होगा। यहाँ मैं...

हम कार्य की शुरूआत करने से क्यों डरते हैं? l डर को कैसे दूर करें ? l How to deal with fear ?

Image
  हम कार्य की शुरूआत करने से क्यों डरते हैं ?      डर के आगे जीत है !      जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन की सफलताएँ हमारे मन के नियंत्रण और स्वयँ पर पूर्ण-विश्वास और स्व-नियंत्रण पर ही निर्भर करती हैं। स्व-नियंत्रण के साथ, समझदारीपूर्ण सोच और विचार के साथ लिए गए निर्णयों पर सही दिशा में किये गए प्रयास ही किसी व्यक्ति को कामयाबी के शिखर तक ले जा सकते हैं। हम हरदम सोचते तो काफी कुछ हैं; सोच-सोच में ही कई बड़ी-बड़ी कल्पनाएँ हमें साकार होती हुई भी दीखती हैं और हमें विश्वास भी होता है कि इस विशेष कार्य को हम आसानी से कर भी सकते हैं; लेकिन क्या कभी सोचा है कि; क्यों हम बस सोच-सोच कर ही समय बर्बाद करते हैं ?, क्यों जब भी हम कार्य को क्रियान्वित करने के लिए पहला कदम उठाने की सोचते हैं; तो पुनः कई बातों विचार करने का मन करता है ?, क्यों हम अपने लिए गए निर्णयों पर तुरन्त कार्य शुरू करने से डरते हैं ? आइए जानते हैं; ऐसा क्यूँ होता है ? 1. अगर गहराई में जाकर आत्म - निरिक्षण करें; तो हमें इन सबका एक ही कारण समझ आएगा कि ; यह सब हमारे मन ...

बातचीत करना एक कला है l लोक व्यवहार के द्वारा सफलता पाएँ l वार्तालाप की कला l अच्छे वक्ता बनें

Image
बातचीत करना एक कला है ! व्यवहारिक बातचीत द्वारा समस्याएँ हल करना आसान होता है ! ( लोक व्यवहार के द्वारा सफलता पाएँ ) बातचीत करना एक कला है ! बातें समझाने का कौशल  हमारा जीवन लोक व्यवहार    और दूसरों के साथ संबंधों पर भी निर्भर करता है। हम बोलकर और प्रतिक्रियाएँ देकर हमारी बातें , सोच और भाबनाएँ दूसरों को समझाते हैं। व्यवहारिक बातचीत द्वारा समस्याएँ हल करना आसान होता है ! लोक व्यवहार में कुशलता ही इंसान को अपने परिवार , समाज , कार्य - क्षेत्र और हर जगह आकर्षक और सफल बना सकती है। व्यवहारिक और शांतिपूर्ण बातचीत द्वारा हम लोगों का दिल जीत सकते हैं, तथा साथ ही जीवन में इज्जत - शोहरत , मान - सम्मान , समृद्धि - प्रसिद्धि प्राप्त कर सकते हैं। चाहें हम कितने भी योग्य क्यों ना हो , लेकिन जब तक हम लोगों से मिलना - जुलना और उनको पहचानकर व्यवहार करना नहीं जानते ; तब तक लोगों से लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं, और ना ही अपनी बातें लोगों से मनवा सकते हैं। ...