Posts

Showing posts from July, 2024

सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

आपकी सफलता के बीच की मुख्य बाधा और कोई नहीं आप स्वयँ ही हैं !

Image
आपकी सफलता के बीच की मुख्य बाधा और कोई नहीं आप स्वयँ ही हैं ! हाँ !! दोस्तों-- हमें ना तो कोई सफल या असफल बना सकता है, और ना ही हमें किसी ने कार्य करने से रोके रखा है ! ये जो आप कार्य शुरू ही नहीं कर पा रहे हैं, या जो कार्य कर भी रहे हैं; उसे आधे-अधूरे मन से कर रहे हैं; उसका मुख्य कारण आपकी निरर्थक मानसिक भ्रांतियाँ, कार्यों के बारे में पाल रखे तरह-तरह के मानसिक डर, और आपके स्वयँ के और लोगों के प्रति बना रखी गलत धारणाएँ हीं जिम्मेदार हैं !  अतः अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है -- सचेत होकर हर उस बात पर ईमानदारी के साथ आत्म-अवलोकन करें कि; वास्तब में सब कुछ होते हुए भी आप कार्य की शुरूआत करने से क्यों डर रहे हो ?, बह कोनसी बात है; जो आपको कार्य करने और पहला कदम सफलता की और बढ़ाने से रोक रही है ? आइए एक-एक करके मुख्य कारणों पर विचार करें -   हमारे क़दमों को रोकने का पहला और मुख्य कारण हमारा कंफर्ट-जोन से चिपके रहना, और आलश्य तथा डर के साए में इतना खो जाना है; कि हम उसे मन से छोड़ने की हिम्मत ही नहीं कर पाते हैं ! हमें डर होता है कि अगर लगी-लगाई नौकरी भी छूट गई, और नए कार्य में भी ना सफल हो ...

सफलता पाने के लिए डरों पर नियन्त्रण के साथ-साथ दृढ़-संकल्प जरूरी है !

Image
 अगर जीवन में असंभव को भी संभव कर दिखाने का असली जुनून है---तो अपने और लोगों द्वारा दिए गए काल्पनिक डरों पर आत्म-अवलोकन द्वारा नियन्त्रण रखें, और दृढ़-संकल्प, धैर्य के साथ निरन्तर उस एक ही कार्य पर पूर्ण एकाग्रत्ता-आस्था-विश्वास के साथ योजना पर कार्य करते रहें ! तभी आप महान सफ़लता असंभव से लगने वाले कार्यों-लक्ष्यों में भी पा लोगे ! हाँ !! ध्यान रखें---  अगर लक्ष्य बड़ा और महान है; तो मार्ग में बाधाएँ-समस्याएँ भी बड़ी ही आएँगी !; यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है; जिन्हें साहस के साथ मेहनत-बुद्धिमानी के साथ पार करें; आगे सफ़लता आपका इंतज़ार कर रही है ! ●● RELATED IMPORTANT HINDI VIDEO:-- 1. 2.  Thanks So Much Thanks 🙏  All The Best 👍