सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

लम्बी गहरी साँसों के लेने के फ़ायदे l Deep Breathing l Benifits Of Deep Breathing l Lambi Gahari Sanson Se Swasthy Labh

DEEP BREATHING 

लम्बी-गहरी साँसों के लेने के फ़ायदे !

हमारा सम्पूर्ण जीवन, शारीरिक-मानसिक, और यहाँ तक कि आध्यात्मिक विकास भी हमारी सांसों पर ही निर्भर है ! 

कोई भी प्राणी बिना भोजन, और पानी के तो कई दिनों तक जीवित रह सकता है; लेकिन बिना सांसों के कुछ ही पलों में जीवन समाप्त हो जाएगा ! 

अतः; हमारे जीवन के लिए हर साँस बहुत कीमती, और अनमोल है ! 

हमारी आयु हमारी सांसों की संख्या पर निर्भर है- हम जितनी लंबी गहरी सांसें लेंगे, और जितना अधिक अन्दर ली हुई सांसों को रोके रखेंगे, और अन्दर लेने के समय से अधिक समय तक सांसों को छोड़ेंगे; उतना ही अधिक लाभ हमें प्राप्त होगा ! इस प्रकार से साँस लेने, रोकने और छोड़ने से हमारी सांसों की संख्या भी कम होंगी; जिससे हमारी आयु बृद्धि होगी ! सांसों को लेने-रोकने-छोड़ने का अनुपात 1:4:2 होने पर हमें आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होंगे, और हम पूर्णतः शारीरिक, मानसिक रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते है- बस ज़रूरत है तो नियमित अभ्यास की और हमारी सजगता तथा विश्वास की !

हम दिन भर साँस लेते रहते हैं; लेकिन इस बात के लिए सजग नहीं हैं कि हम कितनी लम्बी और ग़हरी साँस ले रहे हैं ! हम सजग रहकर अपनी सांसों को पूरे दिन लंबी गहरी लेने की आदत डाल सकते हैं; और अच्छा स्वास्थ्य और दीर्धायु प्राप्त कर सकते हैं ! 

लंबी-गहरी सांसों द्वारा लम्बी आयु , सेहत तथा पूरे शरीर और चेहरे पर तेज़ और निख़ार तथा साथ ही पूरे दिन ताज़गी, स्फूर्ति और उत्साह को पाया जा सकता है !

ऐसी सांसों को लेने से शरीर में प्रकृत्तिक प्राणवायु और ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाया जा सकता है, तथा हमारे शरीर की दूषित वायु को निरन्तर अधिक मात्रा में बाहर निकलने से रक्त की शुध्दि भी होगी- जिससे शरीर की हर कोशिका में शुध्द रक्त का संचार होगा, प्राण-ऊर्जा हर कोशिका को पूर्ण पोषित करके शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होगी ! 
इससे शारीरिक और मानसिक कमज़ोरी दूर होगी, हमारी कार्य-क्षमता में बृद्धि होगी तथा मन शान्त, और एकाग्रः रहेगा ! 

अतः; अगर आपको शारीरिक, और मानसिक, तथा आध्यात्मिक स्तर पर पूर्णतः स्वास्थ्य लाभ तथा सफ़लता चाहिए तो दृढ़-संकल्पों के साथ, पूर्ण सजगता के साथ लम्बी-गहरी साँस लेने की आदत डालें, और नियमित अभ्यास द्वारा जितना अधिक संभव हो लम्बी गहरी सांसें नाभि तक लेने में महारत हाँसिल करें; तब आपका जीवन सफ़ल हो जाएगा- आपकी आयु वृद्धि और स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ आपको हर कार्य-क्षेत्र में सफ़लता भी प्राप्त होगी ! 

●● अधिक जानकारी और ध्यान, योग, प्राणायाम को सीखने- समझने और अभ्यास करने के लिए हमें मैसेज करें !
कृपया हमें फॉलो और लाइक करें-- ताकि हम और अच्छी जानकारी, ज्ञान आपके साथ साझा कर पाएँ !

Related Important topics/ Video:-






Comments

Popular posts from this blog

आकर्षण का नियम l आकर्षण के सिद्धान्त l ब्रह्माण्ड के रहस्य l Affirmation l Visualization l Law Of Attraction

आप कभी भी बीमार नहीं पड़ोगे अगर आपने अपनी 24 घण्टे चल रही सांसों को साधना सीख लिया l Deep Breathing l Health Care l Healthy Life l IKIGAI

मन l मन क्या है? l विचार और मन का सम्बन्ध l MIND l विचार l मन पर नियंत्रण