सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य I The Secret Of Complete Physical & Mental Health In Hindi I Purbajon Ki Gaston Ko Kholen I Swath Jeevan Payen

Image
सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य   हम सभी लम्बी उम्र के साथ-साथ पूर्ण स्वस्थ, और तनाव रहित, तथा बिना किसी दर्द को लिए जीवन जी सकते हैं I  हाँ ! यह कोई कौरी कल्पना नहीं-- हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों, और हमारे प्राचीन ग्रंथों के वैज्ञानिक प्रमाणित सत्य हैं; जिनको अपनाकर, और स्वयँ के अन्तर्मन के विश्वास, तथा मानसिक भावनाओं को बदलकर; हम श्वासों के माध्यम से चेतना जाग्रत्त करके हर पुराने दुःख-दर्दों, अन्तर-शरीर में दबे क्रोध तथा कुंठाओं-अवसादों को जीवन से सदा सदा के लिए दूर कर सकते हैं I   साथियों समझने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि-- आज आपके जो भी डर, दर्द और चिंताएँ या मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हैं-- उनको आपने जन्म नहीं दिया है-- ये तो आपके पूर्वजों के दुःख, दर्द, क्रोध और अवसाद हैं-- जिनको आप आज भी जाने-अनजाने ढ़ोते आ रहे हो I  ये आपके पूर्वजों द्वारा झेले गए वे शारीरिक और मानसिक डर, क्रोध और दर्द हैं-- जिनको पूर्वजों ने झेला, और लम्बे समय तक महसूस किया था | जिनके कारण उनके शरीर में इनसे बचने के लिए शारीरिक परिवर्तन हो गए थे-- जिनकी उस समय ...

मेहनत l लगन l प्रयास l SUCCESS l HARD WORK l सफलता


मेहनत से ही सफ़लता संभव होती है !

मेहनत से सफलता 

    सफ़लता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। 

    सफ़लता पानी है तो मुश्क़िल रास्तों से गुजरना होगा और मार्ग में आई मुश्किलों और नई-नई जोख़िमों का साहस और धैर्य के साथ सामना तो करना ही होगा।

    अगर हमें कार्य के बीच कोई दिक्कतें ना आएँ,तो समझ लेना कार्य की दिशा सही नहीं है ,अगर बड़ी सफ़लता चाहिए तो जोख़िम भी बड़ी ही लेनी होगी। जोख़िम बड़ी होगी तो मेहनत भी उसी अनुसार ज्यादा करनी होगी ,निरंतर नई-नई जानकारियों पर सीखकर कार्य में सुधार करते जाना होगा। इसके लिए समय का सदुपयोग करना होगा और कार्य पर ज्यादा एकाग्रह होना होगा।

    मेहनत से व्यक्ति अपनी तरक्की के मार्ग को आसान बना सकता है ;अपने हालात बदल सकता है।

    मेहनत के बल पर हर योग्यता और कौशल अर्जित किये जा सकते हैं। जितनी ज्यादा सही दिशा में प्रयास होंगे ,उतनी ही विशेष प्रगत्ति होगी।

    मेहनत तभी सफ़ल होती है जब पक्का इरादा हो और दृढ़ इच्छा-शक्ति के साथ बिना रुके निरन्तर प्रयास करें।

प्रयास करो :- 
सत्तत प्रयास 

    अगर हमनें कुछ बड़ा करने का संकल्प लिया है तो हमें "कम्फर्ट जोन" से बाहर निकल कर ,आराम और आलास को त्यागकर सही दिशा में लगातार मेहनत करनी ही होगी।

    कोई भी जन्म-जात प्रतिभाशाली नहीं होता है ,व्यक्ति के कार्य करने के तरीके और सतत प्रयास ही व्यक्ति को शक्तिशाली और प्रतिभाशाली बनाते हैं।

प्रतिभा हमें एक स्तर पर तो पहुंचा सकती है ,लेकिन आगे के सफ़र तो केवल लगातार मेहनत से ही तय हो सकते हैं।

मेहनत में निरन्तरता चाहिए - "पहले कुछ हासिल करने के लिए ,फिर उस हासिल को कायम रखने के लिए"

    अगर कार्य करेंगे तो हमें कई हारों और मुसीबतों का तो सामना करना ही होगा और निडरता के साथ लक्ष्य का पीछा करना होगा।

बिना रुके सही दिशा में मेहनत जारी रखें और हार परेशानियों के कारण जानकर उनको सतत प्रयास करके दूर करें,तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। 

    इन्सान स्वयं भाग्य-विधाता होता है ; हमारे कार्य जैसे होंगे परिणाम भी उसी प्रकार के प्राप्त होंगे। भाग्य को बनाना और बिगाड़ना हमारे हाथ में होता है। अतः स्वयं की शक्तियों पर विश्वास रखें और मेहनत के बल पर सफ़लता अर्जित करें।

 

    अथक परिश्रम छोटी-छोटी कोशिशों को भी बड़ा बना सकता है।

    हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं ,अगर हमारी सोच और कार्य दशा सही हों तथा आगे बढ़ने के लिए निरन्तर मेहनत जारी रखें।

    "डर के आगे जीत है " ; अतः मार्ग में आई बाधाओं से डरें नहीं उनका मेहनत के बल पर डट कर सामना करें ,सफ़लता निश्चित समय पर अवश्य प्राप्त होगी !


Comments

Popular posts from this blog

आप कभी भी बीमार नहीं पड़ोगे अगर आपने अपनी 24 घण्टे चल रही सांसों को साधना सीख लिया l Deep Breathing l Health Care l Healthy Life l IKIGAI

आकर्षण का नियम l आकर्षण के सिद्धान्त l ब्रह्माण्ड के रहस्य l Affirmation l Visualization l Law Of Attraction

IMPORTENCY OF MEDITATION AND TIPS FOR MEDITATION IN CORECT WAY.